हर बार मेरी आंखे कक्षा की खिड़की से होती हुई एक घर के अहाते मैं पहुँच जाती है . जिसके आँगन मैं एक नीम का पेड है . उसकी दूर तक बिखरी छाया ओर ठण्ड़क को मैं इतना दूर से भी अनुभव कर पाता हू . पर मन हमेशा वंहा पहुँच कर उस एहसास को खुद मैं समाने का करता है . अहाते के दुसरे छोर पर बंधे चौपायो के गले मैं बंधी घंटियो की आवाज पुरे वातावरण को मानो जीवंत कर रही हो . ओर पास ही खेतो से आती बयार , अग्नि मैं घी के गिरने से उठे होम का एहसास करवा देती है . ओर इन सबके बीच उस छावं मैं मिट्टी से सना बच्चा जिसके हाथ मैं घी से चुपडी रोटी है , ओर पेड पर बेठा कोआ उसे टकटकी लगाये उसे देख रहा है . वो गर्दन को कई बार कई कोनो से घुमाने के दोरान जैसे उस रोटी को लेने की जुगत कर रहा हो . ओर पास ही अहाते को बुआरती माँ ज़िसकी नजर हर थोडी देर मैं अपने बच्चे को संभाल लेती है , ओर चेहरे पर हर बार उस नन्हे को देखकर आई मुस्कान इस बात की पुष्टी कर देती है की वो सुरक्षित है .
No comments:
Post a Comment